Doordrishti News Logo

पश्चिम बंगला में तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन

जोधपुर, पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला कर लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई के निर्देशानुसार जिला केन्द्र व उपखंड कार्यालयों और शक्ति केंद्र पर प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत आज प्रातः संपूर्ण जिले में प्रदर्शन किया गया।

भाजपा जिला मिडिया संयोजक रमेश बिश्नोई ने बताया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद से ही भाजपा समर्थक कार्यकर्ताओं के घरों में लूट ,बलात्कार व हत्याओं की घटनाएं लगातार हो रही हैं जो मानवीय मूल्यों का हनन होकर लोकतंत्र के लिए खतरा है। पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध उनके साथ खड़े है

ये भी पढ़े :- जिले में 17 मई तक समस्त प्रकार के खेल मैदान एवं सार्वजनिक उद्यान बंद रहेंगे

भाजपा जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई ने कहा कि चुनाव में दो अथवा अधिक पक्ष लड़ते हैं, जिसमें एक पक्ष हारता है एक पक्ष जीतता है लेकिन परिणाम के बाद जनादेश को स्वीकार करना ही सच्चा लोकतंत्र है परन्तु पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेेस के द्वारा जिस स्तर पर बदले की भावना से आमजन व भाजपा समर्थक कार्यकर्ताओं को टारगेट कर हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है वह मानवाधिकार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

कोविड-19 की गाईड लाईन की पूर्ण रूप से पालन करते हुये, फेस मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए आज देहात जिले की और से डॉ शायमा प्रशाद मुख़र्जी पार्क पावटा पर देहात जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई के नेर्तत्व मे विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमे प्रदेश किसानमोर्चा मंत्री घेवर राम जानी, महिला मोर्चा मंत्री ज्योति जानी, अल्पसंख्यक प्रदेश मंत्री सिकंदर बक्स, जिला उपाध्यक्ष रावताराम बिंजारिया, ओमप्रकाश भादू, जिला मंत्री वीरेंद्र गोदारा, कालूसिंह भाटी, नेमीचंद सरगरा, पवन जांगिड़, अयूब पठान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts: