Doordrishti News Logo

कनकपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित

  • मरुधर,रणथंबोर सुपरफास्ट व रानीखेत एक्सप्रेस पर असर
  • मई में कई ट्रेनें देरी से चलेंगी -रीशेड्यूल रहेंगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कनकपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल से संचालित एवं गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन मई माह में प्रभावित रहेगा। जयपुर मंडल के कनकपुरा यार्ड में चल रहे तकनीकी कार्य के चलते इन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में प्रांरभिक स्टेशनों से देरी से रवाना और मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा।

सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि इस कार्य के दौरान ट्रेनों के समय में अस्थाई बदलाव किया गया है।यात्रियों को इसी के अनुसार यात्रा प्लान करनी चाहिए।

सिटी स्टेशन पर जलभराव से मिलेगी राहत: सर्कुलेटिंग एरिया में बन रही सीसी रोड

ये ट्रेनें रहेंगी रीशेड्यूल
ट्रेन संख्या 14854 जोधपुर- वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 9 मई को जोधपुर से 2 घंटे देरी से रवाना होगी। इसी प्रकार 14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 10 मई को 3 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। 12465 इंदौर- जोधपुर रणथंबोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 मई को इंदौर से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।

इन ट्रेनों को किया जाएगा रेगुलेट
तकनीकी कार्य के कारण ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 मई को जयपुर मंडल पर 20 मिनट, 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 3,5,9 व 12 मई को(4 ट्रिप) जयपुर मंडल में 40 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी। ट्रेन संख्या 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 4 व 14 मई को 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 9 व 10 मई को जयपुर मंडल में 15 मिनट तक रोकी जाएगी। 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 14 मई को 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

यात्रियों को सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।