दक्षिण अफ्रीका के स्वामी अभेदानंद देंगे जोधपुर में प्रवचन

  • सूर्य नगरी में चिन्मय मिशन का ज्ञान यज्ञ
  • गीता में छिपा हर समस्या का समाधान
  • वैदिक ज्ञान से जीवन को सार्थक बनाने का मौका

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दक्षिण अफ्रीका के स्वामी अभेदानंद देंगे जोधपुर में प्रवचन। विश्वव्यापी आध्यात्मिक संस्था चिन्मय मिशन जोधपुर की ओर से मिशन के South Africa के प्रमुख स्वामी अभेदानंद का सूर्य नगरी में स्वागत किया। स्वामी की मौजूदगी में यहां 7 दिवसीय दिव्य ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है।

यह जानकारी शनिवार को शास्त्री नगर स्थित स्टील भवन में हुई प्रेस वार्ता में स्वामी अभेदानंद ने दी। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान युग की सभी समस्याओं का समाधान भगवद्गीता और वैदिक ग्रंथों में है। योग्य गुरु के मार्गदर्शन और सत्संग से हम जीवन को सुखमय व सार्थक बना सकते हैं।

इलिजारोव तकनीक से नॉन यूनियन व डिफॉर्मिटी का सफल उपचार

कौन हैं स्वामी अभेदानंदजी
चिन्मय मिशन की स्थापना स्वामी चिन्मयानंद ने वैदिक ज्ञान के प्रचार के लिए की थी। स्वामी अभेदानंद अपने अद्भुत बौद्धिक सामर्थ्य और विचारों की स्पष्टता के लिए जाने जाते हैं। अक्टूबर 2024 में उन्हें आध्यात्मिकता,एकता और शांति के प्रचार-प्रसार हेतु Sivananda Peace Award से सम्मानित किया गया।

ज्ञान यज्ञ का महत्व
ज्ञान यज्ञ की नियमित श्रृंखला के तहत हो रहे इस आयोजन में स्वामी के मधुर और प्रेरणादायी प्रवचन 7 दिन तक चलेंगे। चिन्मय मिशन ने इसे जीवन को उन्नत बनाने का अनुपम अवसर बताया है।
उनके प्रवचनों से लाभ लेने के लिए श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। तिथि,समय और स्थल की विस्तृत जानकारी चिन्मय मिशन जोधपुर द्वारा जारी की गई है।

Related posts: