बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार। भारतीय रेलवे लेखा सेवा के वर्ष 1994 बैच के वरिष्ठ अधिकारी बीएल मीणा ने बुधवार को उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रधान वित्त सलाहकार का कार्यभार ग्रहण कर लिया।पदभार ग्रहण करने पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने महाप्रबंधक से शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की तथा कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

बीएल मीणा को रेलवे वित्त, प्रशासन एवं प्रबंधन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने सेवाकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। हाल ही में वे मॉडर्न कोच फैक्ट्री,रायबरेली में प्रधान वित्त सलाहकार के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व वे उत्तर पश्चिम रेलवे,जयपुर में वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मॉडर्न कोच फैक्ट्री,रायबरेली,पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर,पश्चिम रेलवे अहमदाबाद में उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी के पदों पर कार्य किया है।

रतलाम एवं राजकोट मंडल में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक तथा पश्चिम रेलवे,मुंबई में विभिन्न वित्तीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे परिवार ने उनके पदभार ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts: