निजी अस्पताल में महिला की मौत: परिजन का डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप

  • मुआवजे की मांग पर अड़े
  • दिया धरना
  • पुलिस में दिए परिवाद पर अब जांच

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निजी अस्पताल में महिला की मौत: परिजन का डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप।शहर के पाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार की रात को महिला की मौत हो गई। उसकी बच्चेदानी और हार्ट इश्यु के चलते ऑपरेशन किया गया था। मगर ऑपरेशन के कुछ समय बाद महिला चल बसी। परिजन ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया और सुबह धरना प्रदर्शन करने लगे। डॉक्टर्स का लाइसेंस रद्द करने,पचास लाख तक मुआवजा भी मांगा गया।

चौपासनी स्कूल परिसर में चोरी की नीयत से घुसे बाइक सवार

अस्पताल परिसर के बाहर धरना एवं प्रदर्शन को देखते हुए देवनगर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन की तरफ से पुलिस में परिवाद दिया गया है,जिस पर पुलिस ने अब जांच आरंभ की है। शव को दोपहर बाद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि बनाड़ के देवलिया गांव की रहने वाली 50 साल की कंचन कंवर को सोमवार की रात को परिजन बीमारी की अवस्था में पाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आए थे। जहां पर कंचन कंवर का डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था। मगर उसकी रात को ही मौत हो गई थी। प्रथम दृष्टया बताया गया कि कंचन कंवर को बच्चेदानी और हार्ट का इश्यु था।

इधर परिजन ने अस्पताल के डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुबह अस्पताल परिसर पर एकत्र हो गए। बाद में डॉक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ मृतक के आश्रितों को पचास लाख मुआवजें की मांग करने लगे। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि परिजन की तरफ से परिवाद दिया गया है,जिस पर जांच की जा रही है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Related posts: