आयुर्वेद विश्वविद्यालय में लगाया रक्तदान शिविर
70 ने किया रक्तदान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आयुर्वेद विश्वविद्यालय में लगाया रक्तदान शिविर। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मथुरादास माथुर चिकित्सालय की ब्लडबैंक इकाई के सहयोग से आयोजित किया गया।
मीडिया प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि शिविर में विश्वविद्यालय के विभिन्न संघटक महाविद्यालयों से 70 से अधिक रक्तदाताओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया। कुलगुरु ने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचआरडी निदेशक एवं विश्वविद्यालय इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी यूनिट के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार शर्मा तथा सह- समन्वयक डॉ.मनोज कुमार अदलखा ने किया।
निजी अस्पताल में महिला की मौत: परिजन का डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संजीवनी आयुर्वेद चिकित्सालय अधीक्षक प्रो.ए.नीलिमा,होम्योपैथी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ गौरव नागर एवं विश्वविद्यालय के सीएचआरडी सदस्य डॉ.राजीव खन्ना,डॉ.नरेन पटवा एवं डॉ.अजीत सिंह चारण सहित संकाय सदस्य एवं छात्र,कर्मचारी उपस्थित थे।
