बसेरा अभियान:पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बसेरा अभियान:पक्षियों के लिए लगाए परिंडे। पहल फाउंडेशन की ओर से बसेरा अभियान के अंतर्गत मेघ वाटिका,शिव शक्ति नगर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा उनके लिए दाना-पानी की समुचित व्यवस्था की गई।
सेवा सप्ताह के दूसरे दिन टैक्सी चालकों को गमछा वितरित
पहल फाउंडेशन के अध्यक्ष कमलेश परिहार ने बताया कि गर्मियों के मौसम में हर वर्ष संस्था की ओर से जीव-जंतुओं के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की जाती है। इसी क्रम में मेघ वाटिका में परिंडे स्थापित किए गए और दाना-पानी की समुचित व्यवस्था की गई। इसके साथ ही,पार्क में प्रातः भ्रमण करने वाले नागरिकों ने नियमित रूप से दाना और पानी भरने की जिम्मेदारी उठाई।
इस कार्यक्रम में पहल फाउंडेशन के अध्यक्ष कमलेश परिहार,सचिव मनोज विधानी,हरीश ख्यानी,मेघ वाटिका के संचालक सोहनलाल गरवा,माणक खत्री सहित पार्क में प्रातः भ्रमण करने वाले छात्रों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
