सेवा सप्ताह के दूसरे दिन टैक्सी चालकों को गमछा वितरित

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर एनएसयूआई का सेवा सप्ताह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेवा सप्ताह के दूसरे दिन टैक्सी चालकों को गमछा वितरित। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर एनएसयूआई जोधपुर शहर द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत दूसरे मंगलवार को सामाजिक सरोकार के अंतर्गत टैक्सी चालकों को गमछे वितरित किए गए।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ.बबलू सोलंकी के नेतृत्व में राईका बाग रेलवे स्टेशन के आगे टैक्सी चालकों को गमछा वितरित कर भीषण गर्मी में चालकों को राहत पहुंचाने का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष डॉ.बबलू सोलंकी ने बताया कि अशोक गहलोत के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए लगातार सात दिनों तक विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दूसरे दिन टैक्सी चालकों को गमछा वितरित किए गए।

बीसीआर के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट नवरंग सिंह चौधरी का निधन

उन्होंने ने कहा कि एनएसयूआई का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक सेवा और स्नेह की भावना पहुंचाना भी है। सेवा सप्ताह के अंतर्गत पक्षियों के लिए परिंदे लगाना,पानी की व्यवस्था करना,गौशालाओं में हरा चारा उपलब्ध कराना,चिकित्सालयों में फल वितरण तथा विभिन्न छात्रावासों में सेवा कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष ऋषि गहलोत, जिला महासचिव खुशराज देवड़ा, छात्र नेता जितेश्वर चौधरी,जिला महासचिव भागीरथ देवासी,जिला सचिव ललित छांवरिया,ऋषभ राकावत,अमराराम भील,लक्ष्मण मेघवाल,यश मीणा,घगनीश्वर चौधरी,राहुल जमेरिया,लखाराम सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts: