बीसीआर के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट नवरंग सिंह चौधरी का निधन

  • अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर
  • राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया लॉयर्स युनियन ने की श्रद्धांजलि सभा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीसीआर के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट नवरंग सिंह चौधरी का निधन। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (बीसीआर) के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट नवरंग सिंह चौधरी के निधन से राजस्थान के अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर छा गई। वकीलों के दिग्गज नेता के अचानक खो जाने के समाचार ने हर अधिवक्ता को स्तब्ध कर दिया।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को रेल यात्रा के दौरान सीकर से श्रीगंगानगर लौटते हुए हनुमानगढ में एडवोकेट चौधरी का आकस्मिक निधन हो गया था। पूर्व चेयरमैन एडवोकेट नवरंग सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करने के लिए न्यायालय की हैरिटेज भवन स्थित पुस्तकालय सभागार में राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया लॉयर्स युनियन के संयुक्त तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने आरटीओ ड्रेनेज प्रोजेक्ट का किया एक्सपोजर विजिट

एआईएलयू के एडवोकेट किशन मेघवाल ने बताया कि एडवोकेट नवरंगसिंह चौधरी ने जीवनपर्यंत अधिवक्ताओं के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया। वे आवाम की आवाज बन कर लगातार डटे रहे और कभी भी सिद्धांतों से समझोता नहीं किया। अधिवक्ताओं के भारी विश्वास और स्नेह के चलते वर्ष 2004 से 2026 तक बार काउंसिल के सदस्य के तौर पर पद पर बने रहे,इसी दौरान वे बीसीआर के चैयरमैन भी चुने गए।

चौधरी अधिवक्ताओं के संगठन ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (AILU) में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिवक्ताओं के बीच संगठन एवं आंदोलन को मजबूत करने का काम किया। श्रद्धांजलि सभा को राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर के अध्यक्ष एडवोकेट रणजीत जोशी,बार काउन्सिल ऑफ राजस्थान के सदस्य देवेन्द्रसिंह मेहलाना, महासचिव एडवोकेट विजयसिंह चौधरी, पूर्व महासचिव एडवोकेट शिवलाल बरवड़,उपाध्यक्ष एडवोकेट बुद्धाराम चौधरी, एडवोकेट राजेंद्र सिंह चारण,ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन(एआईएलयू) जिलाध्यक्ष एडवोकेट पीआर मेघवाल, संयुक्त एडवोकेट तक्षेद्र शर्मा,कोषाध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा,पुस्तकालय सचिव शिवानी शर्मा,एडवोकेट पीआर साल्वी, एडवोकेट सुरेश कुमार मारू,एडवोकेट सुनीता गोयल,एडवोकेट नेहा सिंघाटिया, एडवोकेट नरपत सिंह भाटी,एडवोकेट ललित कड़ेला,एडवोकेट वीरमसिंह राजपुरोहित,एडवोकेट महेंद्र चौधरी, एडवोकेट खैराज राज बोस,एडवोकेट केके बौद्ध,एडवोकेट गणपत इंदलिया, एडवोकेट अजय प्रजापत,एडवोकेट आशा मीणा,एडवोकेट पूर्णिमा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।

Related posts: