विद्यार्थियों ने आरटीओ ड्रेनेज प्रोजेक्ट का किया एक्सपोजर विजिट

  • रूडिप जागरूकता कार्यक्रम
  • आरयूआईडीपी द्वार विकसित की जा रही परिसम्मपतियों पर विधार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण -आरटीओ ड्रेनेज परियोजना के तकनीकि पहलूओं को समझा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विद्यार्थियों ने आरटीओ ड्रेनेज प्रोजेक्ट का किया एक्सपोजर विजिट। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत चल रहे विकास कार्यों में जन सहभागिता सुनिश्चित करने और कार्यों का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करने और जल निकासी बुनियादी ढांचे व शहरी विकास में इसके महत्व की समझ बढाने के उद्देश्य से डायमंड उच्च माध्यमिक विधालय के विज्ञान संकाय के विधार्थियों का आरटीओ नाला निर्माण कार्यस्थल पर एक्सपोजर विजिट करवाया गया।

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रूडिप अधीक्षण अभियंता केपी व्यास के निर्देशन में आयोजन किया गया। आरयूआईडीपी सहायक अभियंता कुश कुमार ने उपस्थित विधार्थियों को परियोजना के तकनीकि पहलूओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आरटीओ ड्रेनेज की डिजाईन,इनवर्ट लेवल,आउटफॉल सिस्टम व निर्माण के बारे में समझाया।

अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिकों की टंकण गति परीक्षा 16 मई को

परियोजना कार्यों के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यों से बनाड रोड पर जल भराव रुकेगा,मानसून में यातायात सुगम रहेगा और आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता व जन स्वास्थ्य बेहतर होगा। संवादात्मक चर्चा में छात्रों ने सवालों का जबाव दिया गया।

आरयूआईडीपी सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई से सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने विद्यार्थियों को सक्रिय निर्माण क्षेत्रों से दूर रहने,सुरक्षा संकेतो का पालन करने और परियोजना के बारे में समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। विजिट के दौरान सहायक सामाजिक विकास विशेषज्ञ धीरेन्द्र वैष्णव ने परियोजना के अन्तर्गत शहर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित विज्ञान संकाय के प्राध्यापक दलपत सिंह तंवर ने कहा इस एक्सपोजर विजिट से छात्रों में किताबी ज्ञान से फील्ड अनुभव से जोडने से ज्ञान में वृद्धि हुई है। उन्होंने इसे सराहनीय कार्य बताया।कार्यक्रम में संवेदक फर्म एसएमसीसी से वासुदेव परमार,खंगार राम व एसओटी अशोक गर्ग उपस्थित थे।

Related posts: