अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिकों की टंकण गति परीक्षा 16 मई को
- जिले की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों की सूची प्रकाशित
- दिशा-निर्देश जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिकों की टंकण गति परीक्षा 16 मई को। कार्मिक विभाग के निर्देशानुसार जोधपुर जिले में अनुकम्पात्मक नियुक्त कर्मचारियों के लिए कम्प्यूटर आधारित टंकण गति परीक्षा आगामी 16 मई को आयोजित की जाएगी।
नियंत्रक (परीक्षा) एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय)सुरेन्द्र सिंह पुरोहित ने बताया कि जिले में अनुकम्पात्मक आधार पर नियुक्त कर्मचारियों की टंकण गति परीक्षा माह मई में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सूची जिला जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट [www.jodhpur.rajasthan.gov.in](http://www.jodhpur.rajasthan.gov.in) पर प्रकाशित कर दी गई है।
उन्होंने परीक्षार्थियों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा केन्द्र पर अपना मूल प्रवेश पत्र तथा एक फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड,पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक अवश्य साथ लाएं। अभ्यर्थी नीला बॉल पेन लेकर आएं तथा इसके अतिरिक्त कोई भी सामग्री परीक्षा केन्द्र पर साथ लेकर न आएं।
जोधपुर-रेवाड़ी व सालासर सुपरफास्ट ट्रेनें फिर पटरी पर
उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान यदि कोई अभ्यर्थी अनुचित साधनों का उपयोग करता हुआ या किसी प्रकार की अनियमित गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है,तो उसके विरुद्ध राज्य सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।पुरोहित ने परीक्षार्थियों को सलाह दी कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम एवं अद्यतन जानकारी के लिए नियमित रूप से जिला वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
