Doordrishti News Logo

जोधपुर-रेवाड़ी व सालासर सुपरफास्ट ट्रेनें फिर पटरी पर

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य पूरा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-रेवाड़ी व सालासर सुपरफास्ट ट्रेनें फिर पटरी पर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में चूरू-सादुलपुर रेलखंड के बीच चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण प्रभावित रेल सेवाएं बुधवार से बहाल होने जा रही हैं।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार इस ब्लॉक के चलते रद्द व परिवर्तित मार्ग से चल रही दो प्रमुख ट्रेनों का संचालन बुधवार से पुनः सामान्य हो जाएगा।
ब्लॉक के कारण रद्द की गई ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस चार ट्रिप रद्द रहने के बाद अब 29 अप्रैल से नियमित रूप से संचालित होगी वहीं 14824 रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन भी 30 अप्रैल से बहाल कर दिया जाएगा।

यार्ड रीमॉडलिंग के कारण जोधपुर की 3 ट्रेनें आंशिक रद्द

इसके अलावा तकनीकी कार्यों के चलते ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 15 अप्रैल से परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था। यह ट्रेन वाया रेवाड़ी-रींगस- फुलेरा-डेगाना होकर संचालित हो रही थी। अब यह ट्रेन भी बुधवार से अपने निर्धारित मार्ग पर ही चलेगी। उल्लेखनीय है कि ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य पूर्ण होने से इस खंड पर ट्रेनों की आवाजाही और अधिक सुरक्षित व सुचारू हो सकेगी।

Related posts: