विश्व हिंदी परिषद दिल्ली की नई टीम घोषित,डॉ.ऋचा चतुर्वेदी बनीं अध्यक्ष
- दिल्ली में हिंदी का नया कुनबा
- विश्व हिंदी परिषद की प्रदेश इकाई गठित
- अटलजी को समर्पित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
- अंग्रेज गए,अंग्रेजियत जाए
- 30-31 अक्टूबर को होगा मंथन
- हिंदी,राष्ट्रवाद और सुशासन
नई दिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व हिंदी परिषद दिल्ली की नई टीम घोषित, डॉ.ऋचा चतुर्वेदी बनीं अध्यक्ष। विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित विश्व हिंदी परिषद की दिल्ली प्रदेश इकाई का गठन हरियाणा भवन में हुआ।
बैठक की बड़ी घोषणाएं
नई कार्यकारिणी:-
डॉ.ऋचा चतुर्वेदी अध्यक्ष, अभिलाषा मिश्रा उपाध्यक्ष,डॉ. अरविंद कुमार सिंह महामंत्री, पार्थसारथि थपलियाल सह- महामंत्री,डॉ.राजबीर सिंह संयुक्त मंत्री, हेमंत कुमार ‘हेम’ मीडिया प्रभारी,राजीव रंजन,कोषाध्यक्ष राजेश कुमार चुने गए।
विश्व मलेरिया दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
राष्ट्रीय महासचिव डॉ.विपिन कुमार ने बताया कि 30-31 अक्टूबर 2026 को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। थीम है-“हिंदी,राष्ट्रवाद और सुशासन”।
मिशन हिंदी
डॉ.विपिन ने कहा परिषद का मुख्य उद्देश्य हिंदी को विश्वस्तर तक ले जाना है। संयोजक बालाजी श्रीवास्तव बोले लक्ष्य सिर्फ दिल्ली नहीं,सर्वत्र हिंदी का विस्तार होना चाहिए।
पुस्तक विमोचन
सुबोध भारद्वाज का काव्य संग्रह ‘स्वर्णिम विहान’ और सरिता जोशी की ‘भावांजलि’ का विमोचन हुआ।
वैदिक मंत्र से संकल्प
“समानो मन्त्रः समितिः समानी…”के भाव के साथ सेवानिवृत्त अनुभवी,साहित्यकार, वैज्ञानिक,पत्रकार एकजुट हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.डीपी मिश्र ने कहा कि आंचलिक स्तर पर आंचलिक भाषाएं पल्लवित हों और राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का विस्तार हो। अंग्रेज गए अंग्रेजियत जाए। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।
रिपोर्ट – पार्थसारथि थपलियाल
