तकनीक के साथ मानवीय मूल्य भी जरूरी-राज्यपाल

  • दीक्षांत अंत नहीं,नवजीवन का आरंभ
  • जनविश्वास से सशक्त होगी पुलिसिंग
  • SPU जोधपुर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह
  • न्याय-सेवा से बनेगा सशक्त राष्ट्र -पुलिस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत में राज्यपाल-विस अध्यक्ष का संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तकनीक के साथ मानवीय मूल्य भी जरूरी- राज्यपाल। सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय,जोधपुर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं,नवजीवन का आरंभ है।

विश्व हिंदी परिषद दिल्ली की नई टीम घोषित,डॉ.ऋचा चतुर्वेदी बनीं अध्यक्ष

राज्यपाल के 4 बड़े संदेश
1-जनसेवा ही परम धर्म:-
पुलिस जनता को मित्र माने तभी सकारात्मक छवि बनेगी। जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है।

2-तकनीक+मानवता
डेटा एनालिटिक्स,फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा में दक्षता जरूरी,पर मानवीय मूल्यों को भी बराबर महत्व दें।

3-सरदार पटेल से प्रेरणा
देश की एकता सर्वोपरि है। छात्रों को उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित में काम करना चाहिए।

4-चुनौतीपूर्ण पुलिसिंग
साइबर अपराध,आतंकवाद,नशे का प्रसार बड़ी चुनौती। इनसे निपटने के लिए विवेक और संवेदनशीलता जरूरी।

5-विस अध्यक्ष देवनानी बोले
न्याय धर्म की जड़ और सेवा राष्ट्र का प्राण है। उन्होंने इसे संकल्प दिवस बताकर छात्रों से राष्ट्र सेवा और मानवीय मूल्य अपनाने को कहा।

6-राज्यपाल ने डिग्री-पदक बांटे
राज्यपाल ने कहा शिक्षा रोजगार का जरिया नहीं,चरित्र और राष्ट्र निर्माण का आधार है। भौतिक विकास के साथ नैतिक विकास भी चाहिए।

7-कौन थे मौजूद
संभागीय आयुक्त आलोक रंजन, पुलिस आयुक्त शरत कविराज,IG सत्येंद्र,BSF IG एमएल गर्ग, कुलसचिव डॉ.श्वेता सिंह सहित अफसर और शिक्षक।

राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी से पुलिसिंग,साइबर सुरक्षा और फोरेंसिक में भारतीय परिप्रेक्ष्य आधारित शोध बढ़ाने को कहा।