Doordrishti News Logo

भाजपा जिला संगठन द्वारा विवेकानंद सर्किल पर आज विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम

जोधपुर, कोरोना महामारी के संकट काल में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता “संगठन ही सेवा है” अभियान के तहत देशभर में मानवीय भावना के मद्देनजर समाज सेवा में जुटा हुआ है, संकट की इस घड़ी में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में विजयी होने के मद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगातार आक्रमण और हिंसा कर रहे हैं।

चुनाव उपरांत बदले की भावना से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, हिंसा, हत्या, आगजनी व  उपद्रव फैला रहे हैं। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। हजारों संख्या में कार्यकर्ता घायल हैं। भाजपा पार्टी के कार्यालयों में तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। पूरे बंगाल में अराजकता का माहौल है, लोकतंत्र का यह काला अध्याय है, जिसे ममता बनर्जी व उसकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस लिख रही है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के उपरांत  तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट हत्या आगजनी की घटनाओं से क्षुब्ध होकर भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर भाजपा द्वारा बुधवार को राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन का  कार्यक्रम रखा गया है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा  भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे अत्याचार, लूटपाट, हिंसा व आगजनी के विरोध में राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन के तहत जोधपुर में भी बुधवार को सुबह 11 बजे गौरव पथ स्थित विवेकानंद सर्किल पर जिला पदाधिकारीयों, जन प्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा, मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत में सभी मंडलों पर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़े :- माध्यमिक के शिक्षकों को वैक्सीन लगाने का मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026