Doordrishti News Logo

नाराज भांजे ने मामा की कार को लगाई आग,केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाराज भांजे ने मामा की कार को लगाई आग, केस दर्ज। पारिवारिक विवाद के चलते सालोड़ी गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपने मामा की कार को आग लगा दी। मामा अपनी बहन से मिलने आया था। घटना को लेकर राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई है। मामा ग्रामीण परिवेश का रहने वाला है।

थानाधिकारी रविद्रपाल सिंह ने बताया कि चामू निवासी पोलाराम जाखड़ अपनी बहन से मिलने सालोड़ी गांव आया था। जहां पर एक भांजा किसी बात को लेकर नाराज चल रहा है। इससे आवेश में आकर उसने अपने मामा की कार को आग लगा दी। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची। घटना को लेकर मामला दर्ज कराय गया है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का है। अग्रिम पड़ताल जारी है।