जोधपुर में हवाई हमले की चेतावनी एवं ब्लैकआउट का मॉक होगा

आपदा प्रबंधन तैयारियों की परख के लिए बहु-विभागीय समन्वित अभ्यास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में हवाई हमले की चेतावनी एवं ब्लैकआउट का मॉक होगा।आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जोधपुर जिले में आगामी दो-तीन दिनों में हवाई हमले की चेतावनी (एयर रेड) एवं ब्लैकआउट का मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा।

 

परिवहन विभाग के आदेश पर कंप्यूटर कर्मचारी संघ ने जताई आपत्ति

नागरिक सुरक्षा विभाग,जोधपुर द्वारा सुरक्षा तैयारियों को सुदृढ़ एवं संस्थागत रूप देने के लिए इस पूर्व निर्धारित अभ्यास के अंतर्गत एयर रेड सायरन बजाने तथा ब्लैकआउट का अभ्यास कराया जाएगा। यह अभ्यास भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं जिला कलक्टर एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा आलोक रंजन के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।

अनेक विभागों की रहेगी सहभागिता, समन्वय एवं प्रतिक्रिया क्षमता का होगा परीक्षण
इस मॉक अभ्यास में नागरिक सुरक्षा,पुलिस विभाग,अग्निशमन सेवा,एसडीआरएफ,एनडीआरएफ, होमगार्ड्स,एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस,नेहरू युवा केन्द्र, चिकित्सा विभाग,सार्वजनिक निर्माण विभाग,विद्युत विभाग सहित जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की तत्परता, आपसी समन्वय एवं प्रतिक्रिया क्षमता का मूल्यांकन करना है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मॉक अभ्यास के दौरान सायरन बजने एवं ब्लैक आउट की स्थिति में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक घबराहट से बचें। नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए इस महत्वपूर्ण अभ्यास को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026