AI से टिकट एडिट कर कई बार सफर करने वाले दो यात्रियों पर 2-2 हजार जुर्माना

भविष्य में गलती नही दोहराने की सख्त हिदायत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),AI से टिकट एडिट कर कई बार सफर करने वाले दो यात्रियों पर 2-2 हजार जुर्माना। मरुधर एक्सप्रेस में AI की मदद से टिकट में छेड़छाड़ कर बार-बार सफर करने वाले दो यात्रियों पर रेलवे मजिस्ट्रेट ने 2-2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

सोमवार को वाराणसी सिटी से जोधपुर पहुंची मरुधर एक्सप्रेस में प्लेटफॉर्म पर टिकट जांच के दौरान सीटीटीसी अनिकेत रामदेव को दो यात्रियों के मोबाइल टिकट संदिग्ध लगे। पूछताछ में यात्रियों ने टिकट की फोटो दिखाई,जिससे शक और गहरा गया।

जोधपुर स्टेशन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण

एचएचटी मशीन से जांच करने पर टिकट फर्जी निकला। जांच में सामने आया कि 22 मार्च को जारी एक यूटीएस टिकट को AI की मदद से एडिट कर अलग-अलग तारीखों में बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा था। एक ही टिकट नंबर के बार-बार उपयोग से मामला पकड़ में आया।

दोनों यात्रियों को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर जोधपुर आरपीएफ को सौंप दिया गया। कर्नाटक निवासी विग्नेश यू और बिजॉय बी को बुधवार को रेलवे अधिनियम की धारा 157 के तहत अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) परिणय जोशी के समक्ष पेश किया गया,जहां दोनों पर 2-2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

क्या कहती है धारा 157
रेलवे अधिनियम की धारा 157 के तहत टिकट में नाम,तारीख या अन्य विवरण में बदलाव कर यात्रा करना या फर्जी टिकट का उपयोग करना दंडनीय अपराध है। इसके तहत जुर्माना या अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

यात्रियों से अपील
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकटों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें,स्क्रीन शॉट टिकट न दिखाएं और AI से फर्जी टिकट बनाकर यात्रा न करें। उन्होंने कहा कि ऐसा करना दंडनीय अपराध है। टिकट चेकिंग स्टाफ को भी ऐसे मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts:

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026

क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार

September 9, 2026