गर्मी में यात्रियों को राहत,16 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त डिब्बे
आवागमन में मिलेगी सुविधा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गर्मी में यात्रियों को राहत,16 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त डिब्बे। गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत प्रदान की है। यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर मंडल से चलने व गुजरने वाली 16 जोड़ी ट्रेनों में कुल 38 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह बढ़ोतरी मई माह में विभिन्न ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
AI से टिकट एडिट कर कई बार सफर करने वाले दो यात्रियों पर 2-2 हजार जुर्माना
इन ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे डिब्बे
22977/78 जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस में 1 फर्स्ट/सेकंड एसी एवं 1 थर्ड एसी कोच
14801/02 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस में 2 स्लीपर व 3 साधारण श्रेणी कोच
12465/66 इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में 2 स्लीपर व 3 साधारण श्रेणी कोच
14854/53,14864/63,14866/65 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस ट्रेनों में 1-1 थर्ड एसी कोच
14807/08 जोधपुर-दादर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच
20483/84 भगत की कोठी-दादर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच
04827/28 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच
20485/86 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच
20491/92 साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच
22497/98 श्रीगंगानगर- तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी कोच
20481/82 भगत की कोठी- तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस में 1 स्लीपर कोच
12495/96 बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर कोच
22473/74 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर कोच
22491/92 जोधपुर-दिल्ली एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 1 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच
यात्रियों को मिलेगा लाभ
इस व्यवस्था से वेटिंग सूची में कमी आने के साथ यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी। विशेष रूप से राजस्थान से मुंबई, दिल्ली,वाराणसी,इंदौर तथा दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

