सेंट्रल एकेडमी रातानाडा के बच्चों ने ली हरियाली की शपथ

  • पोस्टर से पौधरोपण तक
  • पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
  • छोटे हाथ,बड़ा संकल्प
  • बॉटनिकल गार्डन से सफाई अभियान तक
  • ऐसे मना पृथ्वी दिवस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेंट्रल एकेडमी रातानाडा के बच्चों ने ली हरियाली की शपथ। धरती माता की करो रक्षा,यही है सबकी सच्ची शिक्षा..इसी संदेश के साथ सेंट्रल एकेडमी रातानाडा शाखा में पृथ्वी दिवस जोश और जागरूकता के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की 5 खास बातें

प्रार्थना से शुरुआत
विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों ने प्रकृति पर प्यारा गाना सुनाया।

स्किट से सीख
नुक्कड़ नाटक के जरिए धरती बचाने का जरूरी संदेश दिया।

रंगों से क्रांति
कक्षा 1 से 4 के बच्चों ने “पृथ्वी बचाओ” थीम पर रंग-बिरंगे पोस्टर बनाए।

हाथों से हरियाली
स्कूल परिसर में पौधरोपण किया और बॉटनिकल गार्डन जाकर पेड़-पौधों का महत्व समझा।

स्वच्छता की मिसाल
बच्चों ने सफाई अभियान चलाकर स्कूल मैदान साफ किया।

अंत में सभी विद्यार्थियों ने धरती को सुरक्षित और हरा-भरा रखने की शपथ ली। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ.पूजा सिंह ने बच्चों से कहा कि अपने आस-पास सफाई रखो और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाओ। यही धरती के लिए सच्चा तोहफा है।
बच्चों ने दिखा दिया कि पर्यावरण की जिम्मेदारी उम्र की मोहताज नहीं होती।