27.6 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),27.6 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार।बनाड़ पुलिस ने 27.6 ग्राम एमडी ड्रग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से ड्रग के संबंध में अग्रिम पूछताछ जारी है।
बच्चों से भिक्षावृति कराने वाली दो महिलाओं पर केस दर्ज
बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: अरटिया खुर्द भोपालगढृ हाल गुजरावास निवासी सुनील के किराए के मकान पर रेड देकर उसके पास से 27.6 ग्राम एमडी ड्रग को जब्त किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया।
