भाजपा चौपासनी मंडल की बैठक सम्पन्न मोदी रैली को लेकर उत्साह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा चौपासनी मंडल की बैठक सम्पन्न मोदी रैली को लेकर उत्साह।
भारतीय जनता पार्टी चौपासनी मंडल की अतिआवश्यक बैठक शुक्रवार को सिंधी धर्मशाला,16 सेक्टर,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में आयोजित की गई। मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी ने बताया कि सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी व प्रदेश प्रभारी आजाद शर्मा व भाजपा नेता घनश्याम वैष्णव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक में प्रदेश,जिला एवं मंडल के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी,विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षद,पार्षद प्रत्याशी,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा नेता घनश्याम वैष्णव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा भुवन माथुर तथा सोशल मीडिया प्रतिनिधि प्रियंका त्रिवेदी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि 21 अप्रैल को आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा ऐतिहासिक होगी,जिसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर आमजन को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। 21 अप्रैल की रैली संगठन की शक्ति का प्रदर्शन होगी।

प्रधानमंत्री मोदी के रिफाइनरी उद्घाटन व आमसभा को लेकर जोधपुर में तैयारियाँ तेज

प्रदेश प्रभारी आजाद शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने सभी से रैली को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ जुटने का आग्रह किया।
सूरसागर प्रभारी ओमप्रकाश दैया ने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है,जिससे अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।

चौपासनी मंडल प्रभारी शिवकुमार सोनी ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं। मंडल अध्यक्ष हेमंत जानयानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौपासनी मंडल के कार्यकर्ता सदैव संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं और आगामी रैली में भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

इस अवसर पर भाजपा के देवेंद्र शर्मा,पदम सिंह कच्छवाह, मंगलाराम मेघवाल,झूमर पालीवाल,हनवन्त सिंह पवार, प्रतीक व्यास,गुलाब सुखानी,सूरज सुथार,सुमित पवार,कप्तान सिंह भाटी,जुगल सांखला,राजेंद्र शर्मा ईडवा,नरपत सोनी,सुशीला मकवाना विजयलक्ष्मी श्रीमाली पूनम डांगी सुनीता सेवानी अरुण मांगलिया आदि कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related posts: