एमडीएमएच में हुई दुर्लभ गांठ की जटिल सर्जरी

46 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएमएच में हुई दुर्लभ गांठ की जटिल सर्जरी। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मथुरादास माथुर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने एक अत्यंत दुर्लभ और जटिल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर मरीज को नई जिंदगी दी।

46 वर्षीय पुरुष मरीज पेट दर्द, कब्ज,गुदा के आसपास भारीपन और गुदा मार्ग से सूजन की शिकायत के साथ सर्जरी विभाग में आचार्य एवं यूनिट प्रभारी डॉ.दिनेश दत्त शर्मा की यूनिट में भर्ती हुआ था। जांच के दौरान उसके पेल्विक क्षेत्र में एक बड़ी गांठ का पता चला। मरीज ने बताया कि पिछले लगभग एक वर्ष से उसे पेट में दर्द, सूजन,कब्ज और चुभन जैसी समस्याएं हो रही थीं।

वरिष्ठ सर्जन डॉ.दिनेश दत्त शर्मा ने बताया कि जांच में यह मेसोरेक्टल स्पेस में लोअर रेक्टम और एनल कैनाल में घुसा हुआ स्पिंडल सेल नियोप्लाज्म पाया गया,जो अत्यंत दुर्लभ होता है और लगभग 20 से 50 लाख लोगों में एक को होता है।
ट्यूमर का आकार लगभग 6 × 6 × 8 सेमी था। CT स्कैन में यह गांठ रेक्टम की दीवार को दबा रही थी, आसपास के अंगों को विस्थापित कर चुकी थी,लेकिन किसी प्रकार का कैंसर फैलाव (मेटास्टेसिस) नहीं पाया गया, हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट में यह गांठ बेनाइन (गैर-कैंसर) पाई गई।

क्यों था ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण?
यह ट्यूमर शरीर के अत्यंत जटिल और गहरे हिस्से पेल्विक कैविटी में स्थित था,जो संकरा और संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
इस क्षेत्र में यूरेटर (मूत्रनली) पास से गुजरते हैं,यूरिनरी ब्लैडर,रेक्टम और आंतें मौजूद होती हैं,महत्वपूर्ण नर्व और अन्य संरचनाएं होती हैं।

सर्जरी के दौरान
-यूरेटर को नुकसान का खतरा
-आंत फटने (bowel injury) का जोखिम जिसकी वजह से पेट में लैट्रिन का रास्ता ( colostomy) भी बनाना पड़ सकता था,पेसाब की थेली की इंजरी भी हो सकती थी।
-गहराई के कारण सर्जिकल एक्सपोजर बेहद कठिन होने के कारण सर्जरी भी जटिल बन जाती है।

सफल सर्जरी से मिली राहत
डॉक्टरों की टीम ने अत्यंत सावधानी से ऑपरेशन कर ट्यूमर को हटाया। ऑपरेशन के दौरान गांठ के आसपास के सभी महत्व पूर्ण अंगों को सुरक्षित रखते हुए डिसेक्शन किया गया,जिससे किसी प्रकार की जटिलता नहीं हुई।

भाजपा चौपासनी मंडल की बैठक सम्पन्न मोदी रैली को लेकर उत्साह

ऑपरेशन के बाद
-मरीज पूरी तरह स्वस्थ है
-सामान्य रूप से भोजन कर रहा है
-सभी लक्षणों में स्पष्ट सुधार हुआ है
और मरीज को आज डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

सर्जरी टीम का योगदान
इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने में टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

डॉक्टर की टीम में ये थे शामिल
-डॉ.दिनेश दत्त शर्मा (आचार्य एवं यूनिट प्रभारी)
-डॉ.पारंग आसेरी,डॉ आशीष गोयल,डॉ.दिव्यम नौट्याल,डॉ. विनय गुज़र,डॉ.प्रतिभा,डॉ.उमेश, डॉ.जय

एनेस्थीसिया टीम
-डॉ.गीता सिंगारिया,डॉ.आभास, डॉ.राजवीर,डॉ.अनंता,डॉ.नमिता टाक,

नर्सिंग टीम
-ओटी इंचार्ज रेखा पंवार,सुमेर सिंह राजपुरोहित,महावीर शर्मा,रेणुका और करण सैनी ने सहयोग किया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया
अस्पताल अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने बताया कि अस्पताल में इस प्रकार के जटिल ऑपरेशन नियमित रूप से किए जाते हैं और ये सभी उपचार सरकारी योजनाओं के तहत निःशुल्क उपलब्ध हैं।
डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा ने पूरी टीम को बधाई दी।

जनता के लिए संदेश
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़ते हैं और शुरुआत में लक्षण हल्के होते हैं।

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें
-कब्ज या मल त्याग में बदलाव
-गुदा से रक्तस्राव
-पेट या पेल्विक क्षेत्र में दर्द/सूजन
-समय पर जांच और उपचार से बड़ी जटिलताओं से बचा जा सकता है।
-पेल्विक कैविटी में छिपा दुर्लभ ट्यूमर
-समय पर पहचान और विशेषज्ञ सर्जरी से बची मरीज की जान।

Related posts:

भाजपा चौपासनी मंडल की बैठक सम्पन्न मोदी रैली को लेकर उत्साह

April 19, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के रिफाइनरी उद्घाटन व आमसभा को लेकर जोधपुर में तैयारियाँ तेज

April 19, 2026

विश्व धरोहर दिवस पर जोधपुर में सजी रियासती रेलवे विरासत की प्रदर्शनी

April 19, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपर फास्ट का ठहराव सोमवार से

April 19, 2026

देश का पहला वंदे भारत स्लीपर डिपो जोधपुर में

April 19, 2026

विश्व धरोहर दिवस पर स्टेशन के बाहर रखा इंजन बना खास आकर्षण

April 19, 2026

जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन रविवार को

April 19, 2026

प्राइड होटल के कर्मचारियों ने सीखे सेवा के 5 स्टार गुर

April 19, 2026

प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित पचपदरा दौरे को लेकर भाजपा बैठक

April 18, 2026