स्टील फैक्ट्री से बाल श्रमिक को कराया मुक्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्टील फैक्ट्री से बाल श्रमिक को कराया मुक्त।बासनी पुलिस ने एक स्टील फैक्ट्री पर रेड देकर बाल श्रमिक को मुक्त कराया और उसे बाल सुधार गृह भिजवाया। फैक्ट्री के सुपरवाइजर के खिलाफ जेजे एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
श्मशान रोड पर स्मैक का सेवन करते तीन गिरफ्तार
बासनी पुलिस थाने के एसआई श्रवण कुमार सूचना मिलने पर बासनी द्वितीय चरण स्थित एक स्टील फैक्ट्री पर पहुंचे। जहां पर बालक को स्टील का भारी कार्य कराया जा रहा था। पुलिस ने बालक को मुक्त करवाने के साथ ही उसे चाइल्ड हैल्प लाइन के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भिजवाया गया। फैक्ट्री के सुपरवाइजर बिहार के मधुबनी हाल स्टील फैक्ट्री के सुपरवाइजर रामकरण के खिलाफ जेजे एक्ट का प्रकरण बनाया।
