श्मशान रोड पर स्मैक का सेवन करते तीन गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्मशान रोड पर स्मैक का सेवन करते तीन गिरफ्तार। शहर के पाल रोड स्थित खेमे का कुआं के निकट श्मशान रोड पर तीन युवकों को पुलिस ने स्मैक का सेवन करते पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
लारेंस का गुर्गा बनकर कारोबारी से मांगी दो करोड़ की फिरौती,दी जान की धमकी
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि वे सांयकालीन गश्त पर थे। तब पाल रोड स्थित खेमे का कुआं के पास श्मशान रोड तीन संदिज्ध युवकों को पकड़ा गया। युवक स्मैक का सेवन कर रहे थे। इस पर देवनगर की बावरी बस्ती निवासी दीपाराम बावरी, कच्ची बस्ती फालना निवासी दिलीप कुमार एवं केके कॉलोनी बासनी निवासी स्वरूपाराम को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
