आठ स्काउट्स का राष्ट्रपति अवार्ड राज्य प्रशिक्षण शिविर में चयन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आठ स्काउट्स का राष्ट्रपति अवार्ड राज्य प्रशिक्षण शिविर में चयन।राजस्थान राज्य भारत स्काउट- गाइड संघ के तत्वावधान में राष्ट्रपति स्काउट प्रमाण पत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है। जिसमें सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर जोधपुर के आठ स्काउट्स जोगराज,पंकज कुमार,महावीर, लोकेश, सुरेश कुमार,स्वरूप सऊ, मांगू पुरी एवं अरविंद सिंह राठौड़ का चयन हुआ है। 16 से 20 अप्रैल 2026 स्काउट-गाइड प्रशिक्षण केंद्र नंबर एक आबू पर्वत में होने वाले राष्ट्रपति अवार्ड प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ।
श्मशान रोड पर स्मैक का सेवन करते तीन गिरफ्तार
इस अवसर पर प्रधानाचार्य भूराराम चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए स्काउट मास्टर विशन सिंह प्रजापति के प्रयासों की सराहना की एवं उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों का स्काउटिंग के माध्यम से जीवन विकास को प्रतिबद्ध है। विद्यालय में स्काउट गतिविधियां सक्रिय रूप से संचालित हो रही हैं। राज्यपाल और राष्ट्रपति जैसे बड़े अवॉर्ड के लिए विद्यार्थियों का चयन होता रहा है।
