मकान और गोदाम से नगदी जेवरात और कैमरे की डीवीआर चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मकान और गोदाम से नगदी जेवरात और कैमरे की डीवीआर चोरी। कमिश्रेट में जिला पश्चिम में राजीव गांधी नगर और विवेक विहार थाना क्षेत्र में एक मकान और गोदाम में चोरों ने सैंध मारी कर वहां से नगदी,जेवरात और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए। पुलिस अब मामलों की जांच में जुटी है।
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मां वैष्णव नगर निवासी जावेद पुत्र मो.खान ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 15-16 अप्रैल की रात में अज्ञात चोरों ने उसके घर में सैंध लगाकर अलमारी बक्सों से 35 हजार 835 रुपए,चांदी के चार कंगन,सोने की रिंग आदि सामान चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर घटना का पता लगा। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के प्रयास कर रही है।
दूसरी तरफ विवेक विहार पुलिस ने बताया कि कुड़ी भगातसनी सेक्टर 7 निवासी निरंजन पुत्र प्रकाश गौड़ ने रिपोर्ट दी कि उसका एक गोदाम विवेक विहार के सेक्टर में है। जहां पर चोरों ने ताले तोडक़र कुछ नगदी और कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में जांच आरंभ की है।
