Doordrishti News Logo

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

  • विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की आशंका
  • पीहर पक्ष ने दी ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट
  • मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला की संदिग्ध हालात में मौत। मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र के सुसवाणी माताजी मंदिर के पास रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके विषाक्त पदार्थ खाए जाने की आशंका जताई गई है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। पीहर पक्ष ने ससुरवालों के खिलाफ रिपोर्ट दी और तंग एवं परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। शादी को सात साल से कम ही समय हुआ था। जांच एसीपी मंडोर की तरफ से की जा रही है।

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

मंडोर थाने की सबइंस्पेक्टर अरूणा कुमारी ने बताया कि मूलत: बांसवाड़ा हाल मंडोर स्थित सुसवाणी माताजी का मंदिर के पास रहने वाली 26 साल की सपना कंवर पत्नी युधिष्ठर ने 15 अपे्रल को अपने घर में किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसकी शादी को सात साल से कम ही समय हुआ था। उसके जुड़वां बच्चे हैं। उसके पीहर पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दी है और तंग एवं परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया हैै।

मामले की जांच एसीपी मंडोर की तरफ से की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा। अग्रिम कार्रवाई जारी है। मृतका का पति कोरियर का काम करता है।

Related posts: