लारेंस का गुर्गा बनकर कारोबारी से मांगी दो करोड़ की फिरौती,दी जान की धमकी
- वाट्सएप पर इंटरनेशनल कॉल कर धमकाया
- केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लारेंस का गुर्गा बनकर कारोबारी से मांगी दो करोड़ की फिरौती,दी जान की धमकी। शहर के एक कारोबारी को बदमाश ने इंटरनेशनल कॉल कर लाारेंस का गुर्गा बनकर जान की धमकीं दी और दो करोड़ की फिरौती मांगी है। कारोबारी ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से तस्दीक कर इंटरनेशनल कॉल करने वाली पहचान में जुटी है। आरोपी ने खुद का टाइसन विश्नोई बताया था।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि अयोध्याराज अपार्टमेंट पीडब्ल्यूडी के पास रहने वाले सुनील चौधरी पुत्र पूनाराम ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उसके मोबाइल पर गुरुवार की सुबह वाट्सएप के जरिए एक विदेशी कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को लारेंस गैंग का सदस्य टाइसन विश्रोई बताया और दो करोड़ की फिरौती मांगते हुए जान की धमकीं दी।
मकान और गोदाम से नगदी जेवरात और कैमरे की डीवीआर चोरी
बदमाश ने यह भी बताया कि वह उसकी दिनचर्या जानता है। पैसों का इंतजाम दो दिन में करने को कहा। पुलिस ने बताया कि इंटरनेशनल कॉल की तस्दीक किए जाने के साथ बदमाश की पहचान के प्रयास जारी है। इससे पहले भी कई बार कारोबारियों को धमकी भरे इंटरनेशनल कॉल आ चुके हैं।
