Doordrishti News Logo

बीओबी शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक के सूने मकान में चोरी

चोर पांच तोला आभूषण और दस हजार की नगदी चुरा ले गए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीओबी शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक के सूने मकान में चोरी। शहर के विवेक विहार स्थित ई सेक्टर में बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ प्रबंधक के सूने घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से पांच तोला सोने के आभूषण और दस हजार की नगदी चुरा ले गए। इस बारे में विवेक विहार थाने में मामला दर्ज कराया गया।

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि मूलत: गुजरात हाल ई सेक्टर निवासी जितेंद्र गहलोत पुत्र संतोष सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वे गुजरात के वडोदरा में बैंक ऑफ बड़ौदा में वरिष्ठ प्रबंधक पर कार्यरत है। 9 अप्रैल को उनकी पत्नी बच्चों को ननिहाल छोडक़र वडोदरा आ गई थी।

75 हजार का इनामी 007 गैंग का सरगना राजू मांजू गिरफ्तार

इस बीच 10 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोडक़र अंदर प्रवेश किया और करीब पौने पांच तोला सोने के आभूषण जिसमे सवा तोला वजनी मंगलसूत्र,एक तोला वजनी गले का नेकलेस,अंगूठी,टीका,कानों की बाली, नोज पिन व चांदी की अंगूठी सहित करीब 10 हजार रुपए नकद एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। घर में चोरी की जानकारी पड़ौसी द्वारा दिए जाने पर वे यहां पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किए जाने के साथ अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान आरंभ की है।