लंबे समय से पॉक्सो का फरार आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लंबे समय से पॉक्सो का फरार आरोपी गिरफ्तार।ग्रामीण पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। साइबर सेल के सहयोग से पुलिस थाना शेरगढ़ की टीम ने आरोपी को बाड़मेर जिले के दुधोड़ा से पकड़ा।
ग्रामीण एसपी पीडी नित्या ने बताया कि आरोपी बापूनगर सोलकिया तला निवासी स्वरूपसिंह पुत्र रिडमलसिंह के खिलाफ 20 फरवरी को दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। तब से वह वांछित था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार,आरोपी पर पीड़िता को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और फिर दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर पर विशेष निर्देश जारी किए गए थे।
रेलवे स्टेशन पर भूला बैग अभय कमाण्ड सेंटर की मदद से वापिस मिल पाया
एएसपी भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन और सीओ बालेसर राजेन्द्रसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी शेरगढ़ बुद्धाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। साइबर सेल ने तकनीकी डाटाबेस तैयार कर लगातार निगरानी की। तकनीकी साक्ष्य और आसूचना संकलन के आधार पर मुख्य आरोपी स्वरूपसिंह को बाड़मेर जिले के दुधोड़ा से गिरफ्तार किया गया।
