RUIDP ने संतोष नगर की महिलाओं को सिखाए सफाई के गुर
- सीवर में कचरा डालना बंद करें
- नाली में जाली जरूरी
- सीवर जाम से बचने का मंत्र बाथरूम-रसोई की जाली और कचरा नहीं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),RUIDP ने संतोष नगर की महिलाओं को सिखाए सफाई के गुर।सीवर लाइन कूड़ादान नहीं है। यह संदेश लेकर RUIDP की टीम मंगलवार को संतोष नगर सांगरिया पहुंची। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना ने यहां महिला समूह के साथ सामुदायिक बैठक की।
बैठक की 3 बड़ी बातें
जाली है जरूरी
सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने समझाया कि बाथरूम और रसोई के आउटलेट पर जाली लगाना अनिवार्य है। इससे बाल,सब्जी के छिलके और ठोस कचरा सीवर में जाने से रुकेगा।
कचरा बैन
सीवर लाइन में पॉलिथीन,कपड़ा, सेनेटरी वेस्ट या कोई भी ठोस कचरा डालना पूरी तरह मना है। यही जाम का सबसे बड़ा कारण बनता है।
फायदा सबको
पोस्टर के जरिए बताया गया कि सही उपयोग से गंदगी,बीमारी और बार-बार लाइन चौक होने की समस्या खत्म होगी।
एएसडी कैप धीरेन्द्र वैष्णव ने शहर में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। बैठक RUIDP अधीक्षण अभियंता केपी व्यास के निर्देशन में हुई। इसमें स्थानीय जागरूक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोशल आउटरीच टीम से लक्ष्मी सैनी और मुन्नालाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
संदेश साफ है
सीवरेज सिस्टम तभी बेहतर चलेगा जब घर से ही सफाई की शुरुआत होगी।
Related posts:

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

