जोधपुर, शहर के महिला थाना पूर्व में आज सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सबसे बड़ी बात है कि आज ऐसे दो परिवार को जोड़ा गया जिनकी बात तलाक तक पहुंच चुकी थी। मगर महिला थाना पूर्व की प्रभारी निशा भटनागर की पहल पर सब अच्छा रहा और दोनों परिवार को आज सफाई अभियान की कड़ी में भी जोड़ दिया। थानाधिकारी निशा भटनागर ने बताया कि महिला सलाह सुरक्षा केंद्र के सहयोग से 2 मामलों में जिनमें आपसी घरेलू विवाद को लेकर तलाक तक की नौबत आ गई थी उन दो परिवारों को जोड़ा गया, वे दंपति आज स्वेच्छा से थाने पर उपस्थित आए उनके द्वारा थाने में गुलाब, गेंदा मोगरा पुष्प के पौधारोपण कर भविष्य में साथ साथ फूल की तरह खिलते रहना अपने गृहस्थ जीवन को भी प्रेम से सिंचित करने की शपथ ली गई। उन्होंने बताया कि महिला थाना पूर्व में सफाई अभियान को लेकर इन लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। सफाई अभियान के साथ ही पौधरोपण करने से सुकू न महसूस हुआ। थाना परिसर पर समय समय पर आयोजन होते आए है। इस अवसर पर महिला सुरक्षा केंद्र काउंसलर हेमलता एवं अंजिला आदि भी मौजूद थी।
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

