कैफे एवं रेस्टोरेंट से बालश्रमिक को कराया मुक्त
किशोर गृह भिजवाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैफे एवं रेस्टोरेंट से बालश्रमिक को कराया मुक्त। कमिश्ररेट की मानव तस्करी यूनिट पूर्व ने बालश्रम बचाव एवं पुनर्वास अभियान की कड़ी में गुरुवार को एयरपोर्ट रोड पर गुरुद्वारा के पास में एक कैफे और रेस्टारेंट में काम कर रहे बाल श्रमिक को मुक्त करवा मंडोर किशोर गृह में दाखिल करवाया।
चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में युवक गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त शरत कविराज के दिशा निर्देश पर मानव तस्करी यूनिट पूर्व ने एयरपोर्ट पर गुरूद्वारा के पास में मैं-तुम और चाय कैफे रेस्टोरेंट पर रेड देकर बाल श्रमिक को मुक्त क रवाया। बाद में उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बालक को किशोर गृह भिजवाने के आदेश दिए गए।
