कलक्टर के निर्देश पर पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने के प्रयास तेज

  • बासनी क्षेत्र में पाइपलाइन कार्य प्रगति पर
  • वैकल्पिक जल आपूर्ति जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कलक्टर के निर्देश पर पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने के प्रयास तेज। बासनी सिलावटान क्षेत्र (बालाजी मंदिर के पास) में पेयजल आपूर्ति से संबंधित प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

पुरानी पाइपलाइन एवं तकनीकी कारणों से उत्पन्न समस्या
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जिला खण्ड द्वितीय,जोधपुर के अधिशाषी अभियन्ता महेन्द्र किराड ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन लगभग 30 वर्ष पुरानी एवं गहराई में स्थापित है। इसके ऊपर सीवर लाइन के निर्माण के दौरान तकनीकी मानकों का समुचित पालन नहीं होने से रिसाव की स्थिति बनी,जिससे पेयजल में अशुद्ध जल के मिश्रण की संभावना उत्पन्न हुई।

पूर्व में भी की गई त्वरित कार्यवाही, 800 मीटर नई लाइन डाली गई
उन्होंने बताया कि पूर्व में शिकायत प्राप्त होने पर विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 800 मीटर नई एचडीपीई पाइपलाइन स्थापित कर पुरानी लाइन को पृथक किया गया था। ग्राम पंचायत को सीवर लाइन के आवश्यक सुधार के लिए निर्देशित किया गया था।

स्थायी समाधान हेतु 12.66 लाख की स्वीकृति,कार्यादेश जारी
समस्या के स्थाई समाधान के लिए संबंधित पाइपलाइन को पूर्णतः प्रतिस्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कंटीजेन्सी के अंतर्गत मार्च 2026 में 12.66 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर संवेदक को कार्यादेश जारी किया जा चुका है तथा आगामी सात दिवस में कार्य पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

तत्काल राहत के लिए वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति शुरू
तत्काल व्यवस्था के तहत 3 अप्रैल, से संबंधित पाइप लाइन से जल आपूर्ति रोक दी गई है तथा विभागीय मानकों के अनुसार 10 एलपीसीडी की दर से पेयजल परिवहन के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

15 अप्रैल से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति पुनः प्रारंभ होगी
विभाग के अनुसार पाइपलाइन प्रतिस्थापन कार्य पूर्ण होने के पश्चात 15 अप्रैल से क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति पुनः प्रारंभ कर दी जाएगी। इस कार्य की सतत निगरानी अधिशाषी अभियन्ता महेन्द्र किराड एवं सहायक अभियन्ता नरेन्द्र पाल सिंह द्वारा की जा रही है।

आमजन को आश्वासन-गुणवत्ता पर विशेष ध्यान
विभाग ने आमजन को आश्वस्त किया है कि पेयजल की गुणवत्ता एवं आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक उपाय प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।

Related posts:

भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर कि जयंति पर श्रद्धासुमन अर्पित

April 15, 2026

बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और समानता का संदेश देता है-कलक्टर

April 15, 2026

कड़े मुकाबले में संदीप टॉक अध्यक्ष निर्वाचित

April 15, 2026

IIT जोधपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी,बोले तकनीक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

April 15, 2026

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026