सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री गहलोत जोधपुर आएंगे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री गहलोत जोधपुर आएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत गुरुवार को जोधपुर आयेंगे। अविनाश गहलोत गुरुवार 9 अप्रैल को प्रातः 10 बजे बावड़ी पहुंचेंगे तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,बिराई बावड़ी में माधव प्रवेश द्वार लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे।
वे दोपहर 12.15 बजे जोधपुर पहुंचेंगे तथा सर्किट हाउस जोधपुर में जिले के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओें की समीक्षा बैठक करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे दोपहर 2 बजे जैतारण के लिए प्रस्थान करेंगे।
कलक्टर के निर्देश पर पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने के प्रयास तेज
सामाजिक न्याय मंत्री गहलोत लेंगे समीक्षा बैठक
निदेशालय,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,जयपुर के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत गुरुवार को जोधपुर प्रवास के दौरान विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। यह बैठक सर्किट हाउस जोधपुर में दोपहर 12:15 बजे होगी।
बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति एवं लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने संबंधी विषयों पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए दिशा- निर्देश भी दिए जाएंगे। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,जोधपुर के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने दी।
