Doordrishti News Logo

दोहरीकरण के चलते ट्रेनें प्रभावित

  • चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड पर दुधवाखारा-हड़याल-डोकवा- सादुलपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य
  • कार्य के कारण रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दोहरीकरण के चलते ट्रेनें प्रभावित। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड के मध्य दुधवाखारा- हड़याल-डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिंगनलिग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेलसेवाओं को मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार दोहरीकरण कार्य के कारण उत्तर पश्चिम की ट्रेन प्रभावित रहेगी।

भगत की कोठी-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन बुधवार से

आंशिक रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 14891, जोधपुर- हिसार रेलसेवा जो 14 अप्रैल को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ तक ही संचालित होगी, यह ट्रेन रतनगढ-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2.गाडी संख्या 14892, हिसार- जोधपुर ट्रेन 15 अप्रैल को हिसार के स्थान पर रतनगढ से संचालित होगी,यह ट्रेन हिसार-रतनगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। उक्त ट्रेनों को पूर्व विज्ञप्ति के अनुसार चुरू- हिसार-चुरू के मध्य भी आंशिक रद्द किया गया है।