भगत की कोठी-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन बुधवार से
- 8 अप्रेल से 15 जुलाई तक होंगे 15 ट्रिप
- प्रत्येक बुधवार को जोधपुर से होगी रवाना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भगत की कोठी-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन बुधवार से।ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा भगत की कोठी-दानापुर स्टेशनों के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का बुधवार से संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान यह स्पेशल ट्रेन आवागमन में कुल 15 ट्रिप करेगी जिससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में राहत मिलेगी तथा उनका सफर सुगम होगा।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 04813 भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 अप्रेल से 15 जुलाई तक (15 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को शाम 5.20 बजे रवाना होकर गुरुवार को शाम 5.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04814 दानापुर-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 9 अप्रेल से 16 जुलाई तक (15 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को शाम 7 बजे रवाना होकर शनिवार को रात 1 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
उत्कृष्ट कार्य के लिए जोधपुर मंडल के दो रेलकर्मी सम्मानित
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यह ट्रेन मार्ग में जोधपुर, गोटन,मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना, कुचामन सिटी,नावां सिटी,फुलेरा, जयपुर,गांधीनगर जयपुर,दौसा, बांदीकुई,भरतपुर,ईदगाह,टूंडला,इटावा,गोविंदपुरी,फतेहपुर,सूबेदारगंज,मिर्जापुर,पं.दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 2 द्वितीय एसी,5 शयनयान,12 सामान्य श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
Related posts:

पार्थसारथि थपलियाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

एनडीपीएस के मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध

