उत्तर पश्चिम रेलवे जोनल मीट में जोधपुर मंडल का जलवा

  • खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
  • सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी चमक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तर पश्चिम रेलवे जोनल मीट में जोधपुर मंडल का जलवा। उत्तर पश्चिम रेलवे की जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक मीट में जोधपुर मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल और सांस्कृतिक दोनों ही वर्गों में अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। 3 से 5 अप्रेल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में मंडल के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए।

जोधपुर मंडल के खेलकूद अधिकारी वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सिंह सैनी ने बताया कि मीट में एथलेटिक्स,स्क्वाश,कैरम, बैडमिंटन,टेबल टेनिस,चेस,लॉन टेनिस,स्नूकर और महिला क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों,रंगोली,नृत्य व मेहंदी जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

लॉन टेनिस में जोगेंद्र मीणा,नीतीश शर्मा,वरुण चौधरी और वीर राव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बैडमिंटन में शोभा राम वर्मा,प्रवीण कुमार इनानी,ऊषा सुगात,राघव अग्रवाल, पूजा चित्रा और निष्ठा त्रिपाठी ने पदक जीते।

इसी तरह टेबल टेनिस में कंचन चावला,राधा अग्रवाल,पूजा चितारा और राघव अग्रवाल ने शानदार खेल दिखाया,जबकि स्क्वाश में डीआरएम अनुराग त्रिपाठी और हर्षित सिंह विजेता रहे। कैरम में जोगेंद्र मीणा,मोनिका मीणा,संयम अग्रवाल,अविरल त्रिपाठी,राघव अग्रवाल और महिला कल्याण संगठन की मंडल अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी ने पदक हासिल किए।

सख्त टिकट चेकिंग से जोधपुर मंडल का नया राजस्व रिकॉर्ड

चेस व स्नूकर में अंकित तायल ने सफलता पाई,एथलेटिक्स में डीआरएम अनुराग त्रिपाठी,निष्ठा त्रिपाठी,अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम चौधरी,पूजा चितारा और मानकंवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अर्जित किए। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी जोधपुर मंडल ने कई पुरस्कार जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डीआरएम ने दी बधाई
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं टीम भावना को बढ़ाने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।