अवैध बजरी खनन: पांच आरोपी गिरफ्तार दो डंपर और एक जेसीबी जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी खनन: पांच आरोपी गिरफ्तार दो डंपर और एक जेसीबी जब्त। लूणी थाना पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे वाहनों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि लूणी नदी से अवैध बजरी का खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा था। इस संबंध में गोपनीय सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बजरी से भरा एक डम्पर, एक खाली डम्पर तथा एक बिना नंबर की जेसीबी मशीन बरामद कर जब्त की गई।

जिला कलेक्टर ने किया विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

इस अवैध खनन में संलिप्त आरोपियों में नंदवान निवासी रमेश पटेल पुत्र केवलराम पटेल,तेजाराम पुत्र भलाराम जाट,लिखमाराम पुत्र केवलराम पटेल,सालावास निवासी विरेंद्र पुत्र सोनाराम पटेल तथा कुड़ी निवासी बिरमनाथ पुत्र देवनाथ को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा अवैध खनन में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।