पुलिस थाने में मारपीट का वीडियो आया सामने
- पीड़िता थाने में दर्ज करा रही थी रिपोर्ट
- आरोपी पक्ष ने की मारपीट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस थाने में मारपीट का वीडियो आया सामने।शहर के शास्त्रीनगर पुलिस थाने में ही मारपीट किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एक युवती थाने में रिपोर्ट दे रही थी तब आरोपी पक्ष के व्यक्ति ने थाने में आकर पीडि़ता के भाई के साथ मारपीट की। हालांकि थाने में कैमरे नहीं लगे हैं, मगर सोशल मीडिया पर इसक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस बाद में दो लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि एक युवती थाने में रिपोर्ट देने आई थी। इसके अनुसार वह 1 अप्रेल को वह अपने भाई के साथ शास्त्री सर्कल पर गई थी। जहां पर आरोपी कालू ,मिट्टी,राजू सिंधी ने आदि ने मिलकर मारपीट की। पीडि़ता इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराने जब शास्त्रीनगर थाने गई तो वहां रात को आरोपी पक्ष के लोग पहुंच गए और रिपोर्ट दर्ज कराने के बीच में ही मारपीट करने लगे। हालांकि पुलिस ने बाद में इस बारे में दो आरोपियों धर्मेंद्र एवं प्रदीप को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
थाने में हुई मारपीट का एक वीडियो आज सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। साथ ही आरोपी पक्ष और एक कांस्टेबल का ऑडियो भी वायरल हुआ।
