निर्माणाधीन हॉस्टल क्षेत्र में महिला श्रमिक से दुष्कर्म का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निर्माणाधीन हॉस्टल क्षेत्र में महिला श्रमिक से दुष्कर्म का आरोप। एनएलयू में निर्माणाधीन हॉस्टल पर मजूदरी करने आए श्रमिक ने अन्य मजदूर के खिलाफ घर में घुसकर पत्नी के साथ दुष्कर्म करने और बाद में विरोध करने पर उसके और पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। मंडोर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मंडोर पुलिस ने बताया कि एनएलयू परिसर में बने रहे हॉस्टल में मजदूरी करने आए एक मजदूर ने गुजरी रात को मंडोर थाने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 1 अप्रेल की रात्रि के समय उसके साथ ही काम करने वाले एक श्रमिक ने उसकी पत्नी को अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वो घर पर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने घटना की जानकारी दी। पीडि़त ने बताया कि जब उसने आरोपी से बारे में बात की तब आरोपी ने अपने तीन चार साथियों के साथ वापस उसके घर पर आया और वहां पर उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Related posts:

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

