गोली मारकर हत्या की गई थी, पांच वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

भीकमकोर कस्बा हत्या प्रकरण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गोली मारकर हत्या की गई थी,पांच वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। फलोदी जिला पुलिस ने भीमकोर गांव में गोली मारकर हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हथियार एवं वाहन बरामदगी के प्रयास जारी हैं। वारदात में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान कर तलाश की जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस थाना मतौड़ा हल्के के कस्बे भीकमकोर में 21 मार्च को रावलसिंह की गोली मारकर हत्या करने व साजिश रचने वाले आरोपी अभियुक्त में विक्रम सिंह पुत्र अभयसिंह राजपूत निवासी भाटियां का बास पड़ासला, घनश्याम जोषी पुत्र रावलराम जोशी निवासी श्रीरामनगर खाबड़ाखुर्द्व औसियां, रमेश जाखड़ पुत्र चुनाराम जाखड़ निवासी सिमरथनगर जाटीपुरा ओसियां,माणकराम पुत्र पुरखाराम लेगा निवासी घेवड़ा औसियां व ब्रजराजसिंह पुत्र जगदीश सिंह रावलोत निवासी रावलागोल बिरामी आसियां को गिरफ्तार किया गया है।

5 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

यह है मामला 
पुलिस थाना मतौड़ा के कस्बे भीकमकौर में गोली मारकर युवक रावल सिंह की हत्या करने व आरोपी फरार होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुॅच आवश्यक अग्रिम कार्यवाही शुरू की गयी । इसमें नोसर के कुलदीप सिंह पुत्र नरपत सिंह की तरफ से केस दर्ज कराया गया था।

घटना में पूर्व में 04 मुख्य आरोपी दुर्ग सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी भियाड़िया,गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर,प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा व रघुवीर सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी भाटियों की ढ़ाणी पड़ासला को पूर्व में गिरफतार किया गया था।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह के नेतृत्व में वृताधिकरी वृत लोहावट नगेन्द्र कुमार,थानाधिकारी साइबर सलीम खान,थानाधिकारी मतौड़ा अमानाराम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गिरफतार अभियुक्तों से 02 पिस्टल मय 03 राउण्ड बरामद कर 03 वाहनों को बरामद किया गया है।

पहले से दर्ज है केस 
घनश्याम जोशी के विरूद्ध लूट, डकैती,चोरी नकबजनी के 02 केस दर्ज है। जबकि रमेश के विरूद्ध सात केस दर्ज है जो चोरी- नकबजनी,लूट,डकैती, मारपीट- लड़ाई झगड़े के है। इसी तरह ब्रजराज सिंह के खिलाफ 3 प्रकरण सामने आए है जो हत्या का प्रयास, लूट,मारपीट-लड़ाई झगड़े के हैं।