डमी अभ्यर्थी और नकल करवाने वाले की सूचना पर मिलेगा एक लाख का पुरस्कार
सबइंस्पेक्ट भर्ती परीक्षा 5 व 6 अप्रैल को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डमी अभ्यर्थी और नकल करवाने वाले की सूचना पर मिलेगा एक लाख का पुरस्कार। राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से पुलिस भर्ती एसआई परीक्षा का आयोजन आगामी 5-6 अप्रैल को होगा। इसके लिए एसओजी की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ डमी अभ्यर्थी, पेपर लीक, ब्लू ट्रू्रथ से नकल करने और करवाने आपराधिक तत्वों पर विशेष नजर रख रही है। एसओजी ने इसके लिए सूचना देने वालों के लिए एक लाख के इनाम की घोषणा की है।
लीलण सुपरफास्ट शुक्रवार से जैसलमेर से इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी
सूचना देने वाले के नाम पते गोपनीय रखे जाएंगे। इसके लिए एसओजी की तरफ से वाट्सएप नंबर हैल्पलाइन नंबर 95304- 29258 जारी किए गए है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से एसआई भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन इसी 5-6 अप्रैल को होना है।
