वर्ष 2047 तक समृद्ध राजस्थान-स्वस्थ राजस्थान का लक्ष्य

  • धवा में ब्लॉक आयुष चिकित्सालय का शिलान्यास
  • 1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक समृद्ध राजस्थान- स्वस्थ राजस्थान का निर्माण-पटेल।संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को धवा में राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय सहित 1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व में हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक ‘समृद्ध राजस्थान-स्वस्थ राजस्थान’ का निर्माण करना है। उन्होंने कहा वित्तीय वर्ष 2026-27 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए 32 हजार 526 करोड रुपये का प्रावधान किया गया है।

जुआरियों धरपकड़

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा असहाय,विमन्दित,लावारिस रोगी जिन्हें दस्तावेजों के अभाव में समुचित चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है,उन्हें मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना एवं निरोगी राजस्थान योजना के अन्तर्गत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। बजट घोषणा के अनुरूप राज सुरक्षा योजना और राज ममता अभियान शुरू किया जाएगा।

बेहतर स्वास्थ्य एवं सड़क आधुनिकीकरण
पटेल ने कहा विधानसभा क्षेत्र लूणी में 2 वर्षों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 69 करोड़ 49 लाख 92 हजार रुपये के 32 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। दो वर्ष के कार्यकाल में लूणी में लगभग 5 अरब रुपये की लागत से 491 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। धवा में पुलिस थाना और लूणी में पुलिस वृत्त कार्यालय की भी सौगात मिली है।

आयुष चिकित्सा पद्धति हॉलिस्टिक हेल्थ का आधार
विधि मंत्री ने कहा आयुष चिकित्सा पद्धति न केवल हमारी प्राचीन विरासत है,बल्कि वर्तमान में हॉलिस्टिक हेल्थ का आधार भी है। इसमें आयुर्वेद,योग,यूनानी,सिद्ध और होम्योपैथी सहित 5 चिकित्सा पद्धतियों को सम्मिलित किया गया है। उन्होंने कहा वर्तमान में जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों के दौर में आयुष का महत्व और बढ़ गया है। यह पद्धति केवल लक्षणों का इलाज नहीं करती,बल्कि रोग के मूल कारण पर प्रहार करती है। इसमें प्राकृतिक तत्वों के उपयोग के कारण इनके साइड-इफेक्ट्स न के बराबर होते हैं।

शिलान्यास
राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय (90 लाख)

लोकार्पण
-देवासियों के बास में सीवरेज लाइन (10 लाख)

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार,अतिरिक्त निदेशक (आयुर्वेद) अर्जुन सिंह,विकास अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी, बीसीएमओ डॉ मोहनदान, अधिशाषी अभियंता (कृषि विपणन बोर्ड) श्यामलाल भास्कर,तुलसी राम मेघवाल,छोटू सिंह राठौड़, भंवर पटेल,राकेश बिश्नोई,श्रवण पटेल,खींवराज जांगिड,मदन लाल पटेल सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।