झाड़ू गोदाम में काम करने वाले युवक से मारपीट
- धमकी,जातिसूचक शब्दों से अपमानित
- नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),झाड़ू गोदाम में काम करने वाले युवक से मारपीट।शहर के नागौरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र में झाडू के गोदाम पर काम करने वाले एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। आरोपियों द्वारा पूर्व में गोदाम में आग लगाने का भी प्रयास किया गया था। पीडि़त ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है।
नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि मेघवाल बस्ती हनुमान मंदिर के पास रहने वाले जितेंद्र पुत्र रमेशचंद्र की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह मुस्तकिम नाम के व्यक्ति के यहां पर झाडू गोदाम पर काम करता है। 27 मार्च की शाम चार बजे वह गोदाम पर था,तब सुल्तान,शौकत, आदिल,फैजान,कालू आदि आए और मारपीट करने लगे।
साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार 1.45 लाख रुपए रिफंड
इन लोगों ने जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। मारपीट के दौरान गोदाम का मालिक मुस्तकिम आने पर यह लोग वहां से चले गए। मारपीट करने वालों में सुल्तान ने खुद को गुण्डा बताते हुए धमकाया कि वह मर्डर करके छूटा है और पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा गोदाम को आग लगाकर जलाने का भी प्रयास किया गया था। मगर वे बार बार आकर धमकी देते हैं। पीडि़त की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट पर अब नागौरी गेट पुलिस जांच कर रही है।
