Doordrishti News Logo

साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार 1.45 लाख रुपए रिफंड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार 1.45 लाख रुपए रिफंड। सदर बाजार पुलिस ने साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भिजवाया है। प्रकरण में अब तक साइबर ठगी के 145753 रुपए भी रिफण्ड करवाए हैं।

थानाधिकारी माणक राम ने बताया नई सड़क निवासी हफीजुरहमान ने एक लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह एसबीआई बैंक से बोल रहा है। नेट बैंकिंग चालू करने के नाम पर फोन में एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर एसबीआई बैंक के दो खातों से 4.77 हजार रुपए विड्रोल कर लिए। जिस पर मामला दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया।

शांति भंग में गिरफ्तार आरोपियों को मिली जमानत

थानाधिकारी माणक राम के निर्देशन में कांस्टेबल ताराचंद द्वारा संदिग्ध खाताओं का पता लगाकर खातों को होल्ड करवाया और न्यायालय के आदेश से परिवादी के 145753 रुपए रिफण्ड करवाए।घटना में लिप्त संदिग्ध खाता धारक सीओडी गेट काली मन्दिर करौदी मोनेगांव खमरिया जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी गौरव पनगिरहा पुत्र विष्णु प्रसाद पनगिरहा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए।

Related posts: