निजी कंपनी के विद्युत केबल और लोहे का सामान चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निजी कंपनी के विद्युत केबल और लोहे का सामान चोरी। शहर के निकट चौखा क्षेत्र में निजी कंपनी के विद्युत केबल और लोहे का सामान चोरी हो गया। दो लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। चोरी गए सामान की कीमत अनुमानित तौर पर एक लाख बताई गई है। राजीव गांधी नगर पुलिस जांच रही है।
केंद्रीय कारागृह में बंदी के पास मिला एंड्राइड फोन
आदिनाथ अंन्ततम योजना चौखा के विद्युत अभियंता राजूराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि योजना कार्य में शहजाद और नासिर नाम के शख्स वहां से विद्युत केबल और लोहे का सामान आदि चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत तकरीबन एक लाख रूपए है। पुलिस जांच में जुटी है।
