केंद्रीय कारागृह में बंदी के पास मिला एंड्राइड फोन
- इफ्तार पार्टी मामले में एक और बंदी गिरफ्तार
- जेल भेजा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),केंद्रीय कारागृह में बंदी के पास मिला एंड्राइड फोन। जोधपुर केंद्रीय कारागृह में अवांछनीय सामग्री मिलना जारी है। जेल में चलाए गए तलाशी अभियान में एक विचाराधीन बंदी के पास में एंड्राइड फोन मिला। बंदी के खिलाफ रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई।
55 महिला रेलकर्मी रामदेवरा व तनोट माता दर्शन के लिए रवाना
जेल में गत दिनों हुई इफ्तार पार्टी प्रकरण में एक और आरोपी को पुलिस ने जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। उसे आज न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। अब तक तीन लोगों को पकड़ा गया औ पूछताछ की गई।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि कार्यवाहक उपाधीक्षक कुलदीपसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि जेल में सर्च के दौरान एक विचाराधीन बंदी सूरज के पास में एंड्राइड फोन मिला है। फोन में सिमकार्ड नहीं है। उसके पास फोन कब और कै से पहुंचा इस बारे में अब रातानाडा पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।
इफ्तार पार्टी का एक और आरोपी गिरफ्ता
रातानाडा पुलिस ने गत दिनों जेल में हुई रोजा इफ्तार पार्टी के वायरल फोटो प्रकरण में एक और आरोपी उदयपुर के सूरजपोल निवासी शेखर पुत्र सत्यप्रकाश को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ कर जेल भिजवाया गया है। मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। शेखर वर्ष 2019 में सूरजपोल उदयपुर के हत्या एवं हत्या प्रयास के केस में जेल में बंद है।
