एमडीएमएच में रामनवमी पर ‘रामाश्रय वार्ड’ का लोकार्पण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएमएच में रामनवमी पर ‘रामाश्रय वार्ड’ का लोकार्पण। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर मथुरादास माथुर अस्पताल में ‘रामाश्रय वार्ड’ का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन सेवा,समर्पण और मानवता के उच्च आदर्शों को समर्पित रहा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा भी उपस्थित थे। मानव सेवा ट्रस्ट के मार्गदर्शन एवं घनश्याम सोनी परिवार के विशेष सहयोग से इस महत्वपूर्ण कार्य को साकार रूप दिया गया। उनके इस प्रेरणादायी योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
आकाशवाणी से ‘वंदे मातरम्’ पूरे गीत का नियमित प्रसारण
कार्यक्रम में शिवनारायण मूंदड़ा, हरीश अग्रवाल,एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.बीएस जोधा सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गरिमामयी बना दिया। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक अनुकरणीय कदम बताया।
‘रामाश्रय वार्ड’ के शुभारंभ से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और यह सेवा कार्य मानवता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। मानव सेवा ही सच्चा धर्म है।
